सीओ की कार्रवाई से बालू कारोबारियों में मचा हड़कंप, एक सप्ताह में पकड़े गये तीन ट्रैक्टर

Updated:
विज्ञापन

AI Image

प्रशासन ने अवैध बालू उठाव के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया, जिसमें एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. सीओ सफी आलम के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है. पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा ट्रैक्टर पकड़ा गया है.

विज्ञापन

अवैध बालू उठाव और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. गुरुवार को सीओ सफी आलम के नेतृत्व में बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा मुख्य सड़क पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

बिना नंबर का था ट्रैक्टर

जांच के दौरान जब्त ट्रैक्टर पर नंबर अंकित नहीं मिला. सीओ ने इसकी रिपोर्ट जिला खनन पदाधिकारी को भेजने की बात कही है. साथ ही नियमानुसार जुर्माना निर्धारित कर कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के नदी घाटों से बालू उठाव में लगे अन्य ट्रैक्टर चालक अपने वाहन लेकर भाग खड़े हुए.

एक सप्ताह में तीन ट्रैक्टर जब्त

सीओ सफी आलम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से बालू उठाव, ढुलाई और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पिछले एक सप्ताह में तीन ट्रैक्टर जब्त किये जा चुके हैं.

उन्होंने कहा कि अवैध बालू कारोबार के खिलाफ आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा. छापेमारी के दौरान बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौजूद था.


विज्ञापन
Ashok Sharma

लेखक के बारे में

By Ashok Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola