फिरौती के लिए किया गया था अपहरण, दोनों युवक सकुशल बरामद

Updated:
विज्ञापन

मामले को लेकर प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

गिरिडीह के गांडेय में दो युवकों के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

गांडेय थाना क्षेत्र के चरकमारा निवासी धर्मवीर कुमार दास और नीतीश कुमार दास के अपहरण मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह निवासी मोहम्मद रिजवान अंसारी और मोहम्मद अफसर अंसारी के रूप में हुई है.

मामले की जानकारी गुरुवार को सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि चरकमारा निवासी धर्मवीर कुमार दास और नीतीश कुमार दास का जंगल क्षेत्र के समीप अपहरण कर लिया गया है. अपहृत युवकों की रिहाई के बदले फिरौती की मांग की जा रही थी.

एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने मामले का सत्यापन करते हुए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपहृत युवकों को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरसिंहरायडीह स्थित उसरी नदी श्मशान घाट के पास रखा गया है.

श्मशान घाट से दोनों युवक सुरक्षित बरामद

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दोनों अपहृत युवकों को सकुशल बरामद कर लिया गया. मौके से अपहरण कांड में शामिल दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

दो बाइक, ई-रिक्शा और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, जेएसए कंपनी का एक नीले रंग का ई-रिक्शा तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किये हैं. बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

छापेमारी दल में शामिल थे ये अधिकारी

छापेमारी दल में गांडेय इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, एसआई संजय कुमार, विवेक माथुरी तथा शैलेन्द्र कुमार शामिल थे. पुलिस पूरे मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.


विज्ञापन
Samsul Ansari

लेखक के बारे में

By Samsul Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola