देशभक्ति के रंग में रंगा गिरिडीह, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेता और कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा। राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देते हुए भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा शहर।

विज्ञापन

गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को देश भक्तिमय बना दिया.

विज्ञापन

भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. यह यात्रा देश के वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों और उन सभी महान सपूतों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती मिली है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के हर वर्ग को एकजुट करने के लिए प्रतिबद्ध है.

तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों में देश के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है.

मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार, दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, विनय सिंह, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी, गिरिडीह महानगर प्रभारी संजय सिंह, नवीन सिन्हा, देवराज, अमर सिन्हा, सुरेश मंडल, सुनील पासवान, संजीत सिंह पप्पू, मनोज संगई आदि मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola