मेदनीटांड़ में नंदी महाराज के दूध पीने की चर्चा, दर्शन को उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

जमुआ प्रखंड के मेदनीटांड़ गांव में नंदी महाराज के दूध पीने से भक्तों में भारी उत्साह, | Prabhat Khabar Network

जमुआ प्रखंड के मेदनीटांड़ स्थित महादेव मंदिर में नंदी महाराज के दूध पीने की खबर से क्षेत्र में भारी कौतूहल है। मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

विज्ञापन

देवों के देव महादेव को समर्पित सावन के पवित्र महीने में जमुआ प्रखंड के मेदनीटांड़ गांव स्थित ऊपर टोला के महादेव मंदिर से एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है. यहां मंदिर में स्थापित नंदी भगवान की प्रतिमा के दूध पीने का दावा किया जा रहा है. इसकी चर्चा ने पूरे क्षेत्र में भारी कौतूहल का माहौल पैदा कर दिया है.

चर्चा आसपास के क्षेत्रों तक फैल गयी

ग्रामीणों के अनुसार, इस घटना की शुरुआत सबसे पहले वासुदेव महतो की धर्मपत्नी ने की. उन्होंने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ सर्वप्रथम नंदी महाराज को अपने हाथों से दूध पिलाया. साथ ही निक्की कुमारी ने भी नंदी भगवान को चम्मच से दूध अर्पित किया. इसके बाद इसकी चर्चा आसपास के क्षेत्रों में फैलती गयी.

पुजारी ने भी लिया स्थिति का जायजा

इस अद्भुत और भक्तिमय माहौल को लेकर गांव के प्रमुख लोगों ने अपने अनुभव साझा किये. सुरेश प्रसाद वर्मा, मुन्ना वर्मा बिहारी महतो, भैरु महतो और इंद्रमणि महतो आदि ग्रामीणों ने बताया कि सावन के महिना में ऐसा दृश्य उन्होंने पहली बार देखा है.

सूचना पर मंदिर के पुजारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. देखते ही देखते मेदनीटांड़ के इस महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा मंदिर पहुंचने लगे.


विज्ञापन
Sunil Verma

लेखक के बारे में

By Sunil Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola