बगोदर में 14 घंटे गायब रही बिजली, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

बिजली तार को दुरुस्त करते हुए कर्मी

बगोदर में तेज बारिश और आंधी के कारण 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न होने से जलापूर्ति प्रभावित हुई और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

बगोदर समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले 14 घंटे से बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार बगोदर इलाके में बुधवार की शाम आयी तेज बारिश के बाद पूरी रात बिजली गुल थी.

इससे उपभोक्ताओ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली कर्मियों ने बताया कि 33 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी है. आंधी-बारिश से कई जगहों पर बिजली तार टूट कर गिर गये. इसे दुरुस्त किया जा रहा है.

इधर, बिजली के नहीं रहने से रोजमर्रा की जलापूर्ति भी ठप रही. जलापूर्ति ठप रहने से दो पंचायतों के उपभोक्ता परेशान रहे. साथ ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना भी करना पड़ा. हालांकि बिजली कर्मियों के प्रयास से साढ़े नौ बजे के बाद बिजली बहाल की गयी.


विज्ञापन
Kumar Gourav

लेखक के बारे में

By Kumar Gourav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola