भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पीरटांड़

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा मे शामिल भाजपाई

पीरटांड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा। राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र।

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी पीरटांड़ प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने मधुबन, चिरकी बाजार समेत विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया. इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

कार्यकर्ताओं ने लोगों से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश देते हुए तिरंगे के सम्मान का संकल्प लिया.यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया.

मौके पर शरद भक्त, श्याम प्रसाद,सिकंदर हेमब्रम,अजय सिंह, सोमनाथ पांडेय, बबलू साव, मुकेश मंडल, रेखा देवी समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola