स्वतंत्रता दिवस को लेकर फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, क्लब के सदस्यों ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

देवरी के खोटो गांव में स्वतंत्रता दिवस पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें झारखंड और बिहार की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को देवरी प्रखंड के खोटो गांव स्थित खेल मैदान में सिदो कान्हू युवा क्लब खोटो तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा. इसको लेकर शुक्रवार को खोटो स्थित खेल मैदान में आयोजक कमेटी की एक बैठक हुई.

क्लब के संचालक सुनील मरांडी ने बताया कि शनिवार को पूर्वाह्न आठ बजे प्रतियोगिता शुरू होगी. इसमें झारखंड और बिहार की कुल 32 टीमें भाग लेंगी. पहला मैच बरजोडीह व खोटो की टीम के बीच होगा.

मौके पर अध्यक्ष बाबूलाल हेंब्रम, सचिव दिनेश बेसरा, उपाध्यक्ष अनिल मरांडी, उपसचिव हीरालाल बेसरा, कोषाध्यक्ष सबस्टिन सोरेन, बबलू हेंब्रम, सुरेंद्र टुडू, सुनील मरांडी, संजय किस्कु, मुनेल किस्कु, राजू बेसरा, नुनेश्वर रविदास, प्रकाश किस्कु, राजेश टुडु, बहादुर रविदास आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola