15 दिनों से अंधेरे में है गांडेय का पहाड़पुर गांव, विभाग से कार्रवाई की मांग
Updated:
विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर के पास मौजूद ग्रामीण
गांडेय प्रखंड के पहाड़पुर गांव में ट्रांसफॉर्मर जलने से 15 दिनों से बिजली गुल है। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और विभाग से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
गांडेय के बरमसिया वन पंचायत में मौजूद पहाड़पुर गांव पिछले 15 दिनों से अंधेरे में हैं. गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के बाद से इसकी मरम्मत को लेकर विभाग ने कोई पहल नहीं की है. आम दिनचर्या से लेकर बच्चों का पठन-पाठन तक प्रभावित हो जाने से लोग परेशान हैं.
शिकायत के बाद भी विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता रीतेश यादव ने बताया कि विभागीय लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने नये ट्रांसफॉर्मर के लिए विधायक व विभाग से पहल की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







