तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, फूल तोड़ने के दौरान हादसा

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में मौजूद परिजन

गिरिडीह के पचंबा में तालाब में फूल तोड़ने उतरे दो बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी. मृतक रानीखावा निवासी हार्दिक रजक (10), पिता शंकर रजक और प्रेम कुमार (7), पिता बिशु रजक बताये जाते हैं.

बताया जाता है कि दोनों बच्चे तालाब में फूल तोड़ने के लिए उतरे थे. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूब गये. आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ने के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया और आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना से गांव में भी मातम पसर गया. हालांकि, परिजन दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम कराये बिना घर लेकर चले गये.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola