Giridih News :एसआइटी ने फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित परिवार से की पूछताछ

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :02 May 2026 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :एसआइटी ने फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित परिवार से की पूछताछ

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में गुपचुप खाने से छह वर्षीय बच्चे की मौत और 50 लोगों के बीमार पड़ने के मामले में पुलिस ने गुपचुप विक्रेता ओभी लाल रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरे मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

एसआइटी ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की. एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, बीडीओ गणेश रजक, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, फूड इंस्पेक्टर डॉ राजा कुमार, केस के अनुसंधानकर्ता विवेक माथुर समेत कई अधिकारी बजटो पहुंचे. टीम ने मुखिया, पंसस, पीड़ित परिवार और अन्य ग्रामीणों से पूछताछ की. अधिकारियों ने जाना कि गुपचुप कब-कहां खाया और कितनी देर बाद तबीयत बिगड़ी. फूड इंस्पेक्टर ने फूड सैंपल की लैब रिपोर्ट और अस्पताल के इलाज से जुड़े दस्तावेजों की जांच की. पुलिस अब पता लगा रही है कि गुपचुप में जहरीला पदार्थ कैसे मिला.

गांव में तैनात है स्वास्थ्य विभाग की टीम

घटना के बाद से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बाहर का खुला खाद्य पदार्थ नहीं खाने की अपील की है. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है. बता दें कि रविवार को बजटो गांव में गुपचुप-चाट खाने के बाद छह साल के मासूम की मौत हो गयी थी और करीब 50 लोग बीमार हुए थे. इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुपचुप विक्रेता ओभी लाल रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola