Giridih News :एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया रोड जाम

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :02 May 2026 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया रोड जाम

एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लोगों ने कैरीडीह के पास चंदन इंडेन ग्रामीण वितरक केंद्र के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

आक्रोशित उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस के लिए आठ दिनों से एजेंसी के कार्यालय का वे चक्कर लगा रहे हैं. गुरुवार की शाम में शुक्रवार की सुबह गैस उपलब्ध करवाने की सूचना दी गयी. गैस के लिए अलसुबह सभी कतार में लग गये. बाद में साढ़े आठ बजे वाहन के नहीं आने की सूचना दी गयी. दूसरे दिन गैस उपलब्ध करवाने की बात कही गयी.

पुलिस अधिकारी ने उपभोक्ताओं को समझाया

सड़क जाम की सूचना पर देवरी थाना के एसआई रामपुकार सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया. इस दौरान सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक एक घंटा जाम लगा रहा. एजेंसी संचालक अनिल कुमार ने बताया कि आवंटन नहीं रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है. आवंटन होते ही नियमानुसार उपभोक्ताओं के बीच सिलिंडर का वितरण करवाया जायेगा.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola