Giridih News :संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :02 May 2026 11:21 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :नवडीहा ओपी क्षेत्र कुरहोबिंदो गांव में एक विवाहिता सुदामा देवी (27 वर्ष) पति बिरजू पंडित की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
नवडीहा ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजकर जांच शुरू कर दी है. मृतका के पिता नंदलाल पंडित ने पुलिस को बताया कि सुदामा को तीन बेटियां है. उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था.
पलंग पर पड़ा था शव
मृतका के पिता के अनुसार शनिवार को को करीब 11 बजे पूर्वाह्न दामाद ने फोन करके बताया कि आपकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पहुंचने पर शव मिट्टी पलंग पर मिला. घर में कोई मौजूद नहीं था.
महिला ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
बिश्नीटीकर निवासी लक्ष्मी देवी ने गावां थाना में आवेदन देकर अपने पति समेत अन्य लोगों पर दहेज के लिए मारपीट व खौलता पानी शरीर पर डालकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. महिला का मायके धनवार थाना क्षेत्र के गुंडरी है. महिला का कहना है कि वर्ष 2023 में उसका विवाह कुंदन तुरी से हुआ था. शादी के बाद पति कुंदन तुरी, सास सुमा देवी आदि दहेज के रूप में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे. मांग पूरी नहीं करने पर उनलोगों मुझे भूखा-प्यासा रखकर घर छोड़ने का दबाव बनाने लगे. मारपीट कर घर से निकाल दिया. बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पंचायत की.पंचायत के बाद ससुराल में रही थी
विवाहिता
पंचायत के फैसले के बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी. उक्त लोग पुन: प्रताड़ित करने लगे. 30 अप्रैल को खाना बनाने के दौरान जान से मारने के नियत से मेरी सास ने खौलता हुआ गर्म पानी को मेरे शरीर पर डाल दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि महिला के आवेदन पर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










