दूसरी शादी के बहाने यौन शोषण करने का आरोपी गया जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2024 11:04 PM
पहली पत्नी को दहेज के लिये प्रताड़ित कर मारपीट कर घर से निकालने वाले युवक पहले अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. दरअसल वह शादीशुदा होने के बावजूद अपनी शादी की असलियत छिपाकर युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध में था. पोल खुलने पर युवती ने केस किया और आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
बेंगाबाद में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण करने वाले को बेंगाबाद पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. पीड़िता के आवेदन पर कांड संख्या 84/24 दर्ज करते हुए आरोपी गांडेय थाना क्षेत्र के भंडरकुंडा निवासी मो. तस्लीम अंसारी को जेल भेज दिया. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है. बताया जाता है कि गांडेय थाना क्षेत्र के भंडरकुंडा निवासी मो. तस्लीम अंसारी की शादी हुई थी. शादी के बाद दहेज में बाइक की मांग की जाने लगी. फरमाइश पूरी नहीं होने पर गुरुवार को उसने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. युवक का पूर्व से बेंगाबाद थाना क्षेत्र की युवती के साथ प्रेम संबंध था. वह शुक्रवार को बेंगाबाद पहुंच गया. यहां पूर्व की शादी का पोल खुल गया. इसके बाद पीड़िता ने बेंगाबाद थाना में शिकायत की. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाना लाया. इसके बाद पीड़िता के आवेदन पर यौन शोषण का केस दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










