Giridih News :पारसनाथ जंगल से सेफ्टी फ्यूज व नक्सली साहित्य जब्त

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 11:01 PM

विज्ञापन

Giridih News :नक्सल विरोधी अभियान के तहत सीआरपीएफ और गिरिडीह पुलिस ने रविवार को पारसनाथ पहाड़ क्षेत्र में संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया. इस दौरान जिरुआबेड़ा गांव के पास जंगलों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गयी कुछ सामग्री बरामद की गयी. विस्फोटक या हथियार नहीं मिला.

विज्ञापन

अभियान में नक्सली साहित्य, कुछ पुराने दस्तावेज, सेफ्टी फ्यूज के 17 छोटे बंडल (प्रत्येक लगभग 10 मीटर), इग्निटर सेट स्लीव्स 261, 8 एमएम के तीन खाली खोखे, तीन रबर स्टांप, दो नक्सली झंडे और फाइल जब्त किये गये. अधिकारियों ने कहा कि ये सामग्री आमतौर पर संगठन प्रचार, प्रशिक्षण या कैंप उपयोग के लिए रखी जाती है.

लगातार चलेगा अभियान : एएसपी अभियान

एएसपी अभियान सुरजीत कुमार ने बताया कि पारसनाथ इलाके में नियमित सर्च अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा की क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा. अभियान में सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद, 203 कोबरा के गौरव शर्मा, खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, सीआरपीएफ 154वीं बटालियन के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश वर्मा, हवलदार अनिल पासवान और सुरेश बेसरा सहित काफी संख्या में जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola