Giridih News :साधु सीताराम महाराज का 94वां तिरोभावोत्सव शुरू
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 10:53 PM
Giridih News :आनंद भवन आश्रम सरिया में गुरुवर साधु सीताराम जी महाराज का दो दिवसीय 94वां तिरोभावोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ. इसकी शुरुआत वेद मंत्रोच्चार के साथ आश्रम के सभापति सुब्रतो बनर्जी ने ध्वजारोहण कर किया.
साधारण संपादक गौतम बनर्जी ने देवलोक वासी स्वामी महिमानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. इसके बाद कोलकाता, दुर्गापुर, वर्धमान, आसनसोल, बर्नपुर समेत अन्य स्थानों से आये गुरु और साधु सीताराम जी के शिष्यों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया. वहीं, देर शाम आश्रम में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की संध्या आरती हुई. पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध बाउल कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मन मोह लिया. टीम में शांतिमय माजी, दयामय माजी, वीरेन बनर्जी, तड़ित बनर्जी, सुष्मिता सामंतो, अनिल सामंतो, इतुलखी चक्रवर्ती, सोनाली माजी, सोम बनर्जी, रीना माजी आदि शामिल थे. आज निकलेगी प्रभात फेरीआश्रम के साधारण संपादक गौतम बनर्जी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे आश्रम से प्रभात फेरी निकाली जाएगी. वहीं, सुबह 8:30 बजे साधन कुटीर का उद्घाटन, 12 बजे भोग निवेदन, दोपहर एक बजे नर-नारायण सेवा, संध्या 6:30 बजे आरती, शाम 7:00 बजे से आनंद धारा गीत, प्रवचन, रवींद्र संगीत व नृत्य, रात्रि होम समेत अन्य कार्यक्रम होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










