ePaper

Giridih News :बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, सड़क जाम

Updated at : 08 May 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, सड़क जाम

Giridih News :इलाज के दौरान सिहोडीह के एक बच्चे की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने गोवर्धन नर्सिंग होम परिसर में हंगामा किया. नाराज परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर सड़क को कुछ समय के लिए जाम कर दिया.

विज्ञापन

परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक के चाचा विवेक बर्नवाल ने बताया कि उनके भतीजे की तबीयत बुधवार की सुबह अचानक बिगड़ गयी. वह उल्टी करने लगा. परिजन उसे आनन-फानन में गोवर्धन लाल नर्सिंग होम ले गये, जहां उसे भर्ती किया गया. थोड़ी ही देर में बच्चे की हालत और बिगड़ने लगी. बताया गया कि बच्चे की स्थिति को देखते हुए वे लोग जीडी बगेड़िया सेवा सदन ले जा रहे थे. इसी क्रम में उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और दोबारा नर्सिंग होम पहुंचकर हंगामा करने लगे. साथ ही कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजन नहीं माने. अस्पताल के बाहर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी. बाद में नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद मामला शांत हुआ.

नर्सिंग होम का एक कर्मी गंभीर रूप से घायल

इधर आक्रोशित परिजनों के द्वारा मारपीट किये जाने के कारण गोवर्धन लाल नर्सिंग होम का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जाता है कि गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोवर्धन लाल नर्सिंग होम के निदेशक डॉ विकास लाल ने बताया कि 11 माह के एक बच्चे को इलाज के लिए बुधवार को उनके नर्सिंग होम में लाया गया. इलाज चल ही रहा था कि उसके परिजन ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करने से इनकार कर दिया और इलाज के लिए दूसरे अस्पताल के लिए लेकर चले गये. इसी क्रम में रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गयी. उन्होंने बताया की बच्चे के परिजन फिर बच्चे की लाश लेकर नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान हंगामा करने वाले लोगों ने उनके कर्मियों के साथ भी मारपीट की है जिसमें से एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola