Road Accident: गिरिडीह में बिजली के खंभे से टकरायी कार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Published by :Sameer Oraon
Published at :13 Feb 2025 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार

दुर्घटनाग्रस्त कार

Road Accident In Giridih: गिरिडीह में एक डिजायर कार बिजली के खंभे से टकरा गयी है. जिसमें एक की मौत हो गयी है जबकि दो लोगों को रिम्स में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गिरिडीह के जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर कोदंबरी के पास हुए एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी है. जबकि दो लोग गंभीर रूप से हो गये. घटना बुधवार देर रात की है. मृतक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई है. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया है.

कैसे हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत युवक छोटू सिंह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (JH10X-7479) से पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर अपने गांव जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार गिरिडीह के कोदंबरी के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी. हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गये.

गिरिडीह की खबरें यहां पढ़ें

घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया

आनन फानन में सभी को जमुआ के सीएचसी में पहुंचा गया. जहां चिकित्सकों ने छोटू सिंह को मृत घोषित कर दिया. जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल रामू सिंह एव डबलू रजक को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मृतक के तीन बच्चे हैं. पत्नी समेत घर के अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: देवघर में प्रधानाध्यापक की बम से मारकर हत्या, जमीन विवाद में घटना को अंजाम देने की जतायी जा रही आशंका

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola