Giridih News :सर गलती से आपके मोबाइल नंबर से सिलिंडर आवंटित हो गया है, ओटीपी बता दें प्लीज

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 11 May 2026 10:57 PM

विज्ञापन

Giridih News :सर गलती से आपके मोबाइल नंबर से सिलिंडर आवंटित हो गया है, ओटीपी बता दें प्लीज. सर इंडेन गैस वालों ने मिस्टेक से आपके मोबाइल नंबर से केवाइसी कर दिया है. ओटीपी बता दीजिए सिलिंडर के लिए लाइन में लगे हैं.

विज्ञापन

इन दिनों गैस सिलिंडर आवंटन के नाम पर कुछ इस तरह ठगी कर रहे हैं. साइबर ठग. प्रतिदिन ऐसा मामला आ रहा है. इससे लोग धारक परेशान हैं. रविवार को एक राजमिस्त्री के मोबाइल पर फोन आया. बताया गया कि इंडेन गैस वालों ने गलती से मेरा छोड़ आपके मोबाइल नंबर को कनेक्ट कर दिया है. एक ओटीपी गया होगा, बता दें प्लीज. सिलिंडर के लिए लाइन में खड़े हैं.

कंप्यूटर ऑपरेटर से बात कराने का दिया झांसा

नाम नहीं छापने की शर्त पर राजमिस्त्री ने बताया कि फ्रॉड करने का प्रयास करनेवाले कंप्यूटर ऑपरेटर से भी बात कराने का झांसा देने लगे, तो उसे शक हुआ और उसने ओटीपी शेयर नहीं किया. साइबर ठग कभी पेंशन चालू कराने तो कभी मंईयां सम्मान योजना के वेरिफिकेश के नाम पर ओटीपी मांग रहे हैं. कई लोगों को ठग चूना लगा चुके हैं.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola