Giridih News: पुलिस ने कुंए से बरामद किया अधेड़ का शव

Updated at : 27 Jan 2025 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: पुलिस ने कुंए से बरामद किया अधेड़ का शव

Giridih News: गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह पंचायत स्थित परसौनी गांव के एक कुएं से सोमवार की शाम एक अधेड़ का शव बरामद किया. मृतक की पहचान परसौनी निवासी स्व. यमुना राय के पुत्र 60 वर्षीय भुनेश्वर राय के रूप में की गई है. मृतक को तीन पुत्री व दो पुत्र हैं.

विज्ञापन

गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह पंचायत स्थित परसौनी गांव के एक कुएं से सोमवार की शाम एक अधेड़ का शव बरामद किया. मृतक की पहचान परसौनी निवासी स्व. यमुना राय के पुत्र 60 वर्षीय भुनेश्वर राय के रूप में की गई है. मृतक को तीन पुत्री व दो पुत्र हैं. ग्रामीणों ने कहा है कि पिछले तीन दिनों से वह लापता था. गुरुवार की रात उसकी नतनी का जन्मदिन था. शुक्रवार की अहले सुबह वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला, फिर वापस नहीं लौटा. संभावना व्यक्त की जा रही है कि शुक्रवार को ही वह कुएं में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गयी. परिजन लगातार आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोज खबर ले रहे थे. घटना की जानकारी तब मिली जब एक किसान अपने खेत को पटाने के लिए उसमें डीजल मशीन लगाने लगा.इसी बीच उसकी लाश पर उसकी नजर पड़ी. बाद में इसकी सूचना गावां थाना को दी गई. गावां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह व एसआई राहुल कुणाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola