Giridih News :सहायक अभियंता ने की चुंगलो-नावाडीह सड़क की जांच

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 06 Apr 2026 11:42 PM

विज्ञापन

Giridih News :चुंगलो से कोड़ाडीह होते हुए नावाडीह तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क की मरम्मत हो रही है. कार्य में अनियमितता की शिकायत के बाद विभाग सक्रिय हो गया है. सोमवार को सहायक अभियंता विक्रम दास के नेतृत्व में टीम ने इसकी जांच की.

विज्ञापन

जांच के दौरान ग्रामीणों ने पीसीसी को एक स्थान पर तोड़कर उसकी मोटाई और सामग्री की गुणवत्ता दिखायी. उन्होंने पीसीसी में प्रयुक्त बोल्डर की गुणवत्ता तथा पीएसबी परत में पर्याप्त बोल्डर नहीं होने का आरोप लगाया. जांच में कई शिकायतें सही पायी गयी. एई ने संवेदक को गुणवत्ता में तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया.

स्थानीय युवकों ने रखी अन्य सड़कों की जांच की मांग

कृष्ण मंडल, अशोक मंडल, रामू मंडल, पंकज यादव, मुकेश यादव, संतोष मंडल, मनोज मंडल, राजेश यादव, सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कें एक वर्ष के भीतर ही जर्जर हो गयीं हैं. उन्होंने आशंका जतायी कि इस सड़क का निर्माण भी जल्दबाजी में कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाने, कार्य एजेंसी का विवरण सार्वजनिक करने तथा नीमापहरी-नईटांड़, धुरेता मोड़-कारोडीह, चुंगलो मुख्य पथ लहंगिया और प्रामाणिकडीह मार्ग की भी गुणवत्ता जांच कराने की मांग की.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola