Giridih News :फांसी के फंदे में झूलकर मजदूर ने दी जान

Giridih News :मोतीलेदा पंचायत के लखठाही गांव निवासी नरेश वर्मा (31) ने शनिवार की रात फांसी के फंदे में झूलकर जान दे दी. रविवार की सुबह परिजनों की नजर पड़ने पर उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी.
सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो संतान छोड़ गया है. बताया जाता है कि नरेश सेंटरिंग मिस्त्री के रूप में कार्य करता था. शनिवार की रात सपरिवार खाना खाकर सो गया. वह किसी को बिना कुछ बताये अपने कमरे निकल गया. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे. रात में उसका कोई पता नहीं चल पाया.
सुबह में परिवार के सदस्यों को मिला जानकारी
सुबह में घर की महिलाएं बाहर निकली और खोजबीन कर रही थी. इसी दौरान सीढ़ी रूम के पास निर्माणाधीन करमरे में बांस में रस्सी से सहारे नरेश को फांसी से झूलता देख हल्ला किया. घरवालों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










