Giridih News :कानूनी जागरूकता शिविर में नशा उन्मूलन पर जोर
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 06 Apr 2026 11:04 PM
Giridih News :जमुआ प्रखंड के पोबी पंचायत अंतर्गत शानडीह ग्राम के डुमरियाडीह टोला में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
नशा मुक्त समाज के लिए समाजसेवी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय, जमुआ के पीएलवी सुबोध कुमार साव उपस्थित थे. उन्होंने ग्रामीणों को नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक योजना, 2015 के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
नशा शरीर व मस्तिष्क को कर देता है
खोखला
कहा कि नशा आज के समाज की सबसे बड़ी बुराई बन चुका है, जो न केवल व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क को खोखला करता है. मौके पर पवन कुमार सिंह, शेखर कुमार सिंह, निरंजन कुमार, गजेंदर सिंह, बासुदेव सिंह, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार सिंह, हरि सिंह, विकास कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










