Giridih News :अवैध शराब कारोबार को ले शहर के होटलों व ढाबों में पुलिस की छापेमारी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :शहरी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर नगर थाना पुलिस सक्रिया हो गयी है. पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न होटलों और ढाबों पर शनिवार सुबह से ही छापेमारी अभियान चलाया. यह अभियान नगर थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील और संदिग्ध स्थानों पर एक साथ चलाया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ होटल और ढाबों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है.

विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर नगर थाना पुलिस सक्रिया हो गयी है. पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न होटलों और ढाबों पर शनिवार सुबह से ही छापेमारी अभियान चलाया. यह अभियान नगर थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील और संदिग्ध स्थानों पर एक साथ चलाया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ होटल और ढाबों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है. एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर नगर थाना की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. हालांकि पुलिस के आने की भनक धंधेबाजों को पहले ही लग चुकी थी, जिसके कारण उन्होंने पहले ही शराब को हटा दिया या ठिकाने लगा दिया. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर होटल और ढाबों में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही है, जिस पर पुलिस की नजर बनी हुई है. जल्द ही दोबारा बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई से होटल व ढाबा संचालकों में हड़कंप जरूर मचा है. नगर थाना ने प्रभारी ने कहा है कि अवैध धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सबूत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola