Giridih News :जलसमाधि लेने पहुंचे जेएलकेएम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाहर निकाला

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : खंडोली डैम की जमीन का अतिक्रमण सहित आठ सूत्री मांग को लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार की दोपहर खंडोली डैम पहुंच गये.इस दौरान पार्टी के केंद्रीय सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी समेत चार लोगों ने डैम में छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने सभी को निकाला.

विज्ञापन

खंडोली डैम की जमीन का अतिक्रमण सहित आठ सूत्री मांग को लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार की दोपहर खंडोली डैम पहुंच गये. सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष खंडोली के बरियारपुर घाट पहुंचे जहां प्रशासन पर भू-माफियाओं की मिली भगत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. नेतृत्व कर रहे जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा खंडोली डैम की जमीन अतिक्रमण के मामले को लेकर गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया. शहर में बेंगाबाद सीओ का पुतला दहन करने के बाद उपायुक्त समेत सीएम, पीएम और अन्य विभागों के वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया गया. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद बाध्य होकर जलसमाधि का निर्णय लिया गया. कहा प्रशासन का कहना है कि खंडोली का दस्तावेज नहीं है. ऐसे में जिन ग्रामीणों के पास जमीन का दस्तावेज हैं, उन्हें प्रशासन जमीन वापस करे.

ग्रामीणों का मिला सहयोग

वहीं मुखिया मो सदिक अंसारी ने कहा जलसमाधि आंदोलन में ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिला. पूर्व घोषणा के तहत जब चार लोग जलसमाधि के लिए खंडोली डैम में पहुंचे तो स्थानीय महिला-पुरुषों ने भी डैम में डूबकर जान देने पहुंच गये. लेकिन, पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल दिया. कहा पंद्रह दिनों का समय दिया जा रहा है. इस अवधि में खंडोली डैम की जमीन सीमांकन सहित अन्य मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो खंडोली बचाओ अभियान पार्ट टू की शुरूआत की जायेगी.

चार लोगों ने लगा दी डैम में छलांग

बताया जाता है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार के 11 बजे दिन में काफी संख्या में महिला-पुरुष खंडोली के बरियारपुर घाट पर पहुंचे. इस दौरान बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह भी सदल-बल के साथ वहां पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों व जेएलकेएम के सदस्यों को समझाने का प्रयास किया. कहा जलसमाधि का कोई प्रशासनिक आदेश नहीं मिला है. ऐसे में जब वे डैम जलसमाधि लेने जायेंगे, तो पुलिस टीम उन्हें निकाल बाहर करेगी. पुलिस के लाख समझाने के बाद भी वे लोग नहीं माने और नारेबाजी करते हुए केंद्रीय सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया मो सदीक अंसारी, मो आजाद अंसारी और अर्जुन पंडित ने डैम में छलांग लगा दी. देखते ही देखते कई अन्य ग्रामीण महिला-पुरुष भी डैम में उतर गये.

वर्दी के साथ डैम में उतरे जवान

लोग गहरे पानी में जाते इसके पूर्व ही पुलिस जवान भी वर्दी पहने ही डैम में उतर गये और सभी महिला पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola