Giridih News :जीएसटी से में कमी से लोगों को होगा लाभ : अन्नपूर्णा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दो अक्तूबर तक भाजपा प्रदेश में सेवा पखवारा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. हरिचक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को सेवा पखवारा कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे व संचालन जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा ने की.

विज्ञापन

सेवा पखवारा को लेकर भाजपा की कार्यशाला, कार्यक्रमों को सफल बनाने पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दो अक्तूबर तक भाजपा प्रदेश में सेवा पखवारा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. हरिचक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को सेवा पखवारा कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे व संचालन जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा ने की. कार्यशाला में मुख्य रूप से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह मौजूद थे. कार्यशाला में सेवा पखवारा के तहत नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को गिरिडीह जिले की हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया. मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सेवा पखवारा के तहत 17 सितंबर को जिला स्तर पर रक्तदान शिविर और बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान के साथ शुरु होगा. इस बीच अलग अलग कई कार्यक्रम होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, प्रबुद्ध संवाद, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म की प्रदर्शनी, नमो मैराथन, एक पेड़ मां के नाम, संगोष्ठी, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता सहित अनेकों कार्यक्रम होंगे. उन्होंने जीएसटी सुधार से होनेवाले लाभ के बारे में भी बताया. कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व देश विकास कर रहा है.

बनाये गये हैं संयोजक

जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने जिले में होनेवाले कार्यक्रम व बनाए गए संयोजक के बारे में जानकारी दी. कार्यशाला में दिनेश यादव, विनय कुमार सिंह, प्रकाश सेठ, प्रो विनीता कुमारी, मुकेश जालान, नवीन सिन्हा, मनोज यादव, अमर सिन्हा, सुरेश मंडल, अनूप सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी, उषा कुमारी, संगीता सेठ सहित कई भाजपाई थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola