Giridih News :राजस्थानी गीत व नृत्य पर झूमे लोग

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 Oct 2025 10:52 PM

विज्ञापन

Giridih News :सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलुंडी में छठ महापर्व के संपन्न होने के बाद बुधवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नागौर राजस्थान व कोलकाता से आये कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया.

विज्ञापन

नागौर से रामू एंड ग्रुप ने नागौरी राजस्थानी संस्कृति और सभ्यता से संबंधित नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव व मुफस्सिल थाना के सअनि संजय कुमार ने किया. कार्यक्रम में रामू मारवाड़ी ग्रुप ने मुखिया शिवनाथ साव को राजस्थानी पगड़ी पहनकर सम्मानित किया. मुखिया श्री साव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है. बहुत ही शांति और सौहार्द के साथ महेशलुंडी पंचायत में छठ पर्व मनाया गया. पंचायत के युवाओं ने साफ सफाई व साज सज्जा करने में विशेष योगदान दिया.

कोलकाता के कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति

इधर, कोलकाता आये कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप कुमार साव, बिनोद साव, अनिल ठाकुर, बासुदेव साहू, बलराम यादव, सुरेश मंडल, लखन ठाकुर, पवन राय, किशोर यादव, प्रवीण साहू, जगत पासवान, जगदीश दास, रमेश कंधवे, सुधीर कंधवे, सुधीर राणा, छोटी राणा, राजेश यादव, पप्पू मंडल, अविनाश मंडल, दिलीप राम आदि सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola