Giridih News :विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सेवा-सत्कार कार्यक्रम का आयोजन

Giridih News :विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को गिरिडीह रेडक्रॉस सोसाइटी ने सेवा-सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान मरीजों की सेवा की गयी.
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को गिरिडीह रेडक्रॉस सोसाइटी ने सेवा-सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मरीजों की सेवा की गयी और उन्हें जूस-मिठाई, पानी, बिस्किट आदि दिया गया. रेडक्रॉस के कर्मियों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. रेडक्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार ने सोसाइटी के सेवा कार्यों की जानकारी दी. कहा कि यहां मात्र 100 रुपये सेवा शुल्क में फिजियोथेरेपी व ओपीडी सेवा दी जा रही है. जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाती हैं. विश्व रेडक्रॉस दिवस पर यहां आने वाले मरीजों व पीड़ितों की सेवा-सत्कार करने का अवसर प्राप्त हुआ. मौके पर वाइस चेयरमैन चरणजीत सिंह सलूजा, उप सचिव निकिता गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल विश्वकर्मा, दशरथ शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




