Giridih News : बिना मुआवजा के रैयती जमीन पर सड़क बनाने का विरोध

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : मधवाडीह मोड़ से खंडोली तक बन रही बाइपास सड़क

विज्ञापन

Giridih News : मधवाडीह मोड़ से खंडोली को जोड़ने वाली बाइपास सड़क निर्माण में रैयती जमीन का प्रयोग करने का रैयतों ने विरोध किया है. रैयतों के अनुसार उनकी जमीन पर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उसे मुआवजा भी नहीं मिला है. बिना मुआवजे उसकी जमीन सड़क में चले जाने पर आपत्ति जताते हुए मुआवजा की मांग की है. विभाग पहले मुआवजा देकर जमीन का इस्तेमाल करें. कहा ऐसा नहीं होने पर जोरदार आंदोलन किया जायेगा. रैयतों ने सीओ को इस संबंध में आवेदन भी सौंपा है. सीओ ने जांच के बाद आवश्यक पहल की बात कही है. मधवाडीह और भंडारीडीह पंचायत के किसान बाबूराम बेसरा, निर्मल बेसरा, पलटन चौड़े, परगना चौड़े, जिबन चौड़े, श्यामल मरांडी, छोटू बेसरा आदि ने बताया कि मधवाडीह मेन रोड से खंडोली डैम तक जाने वाली सड़क में उनकी रैयती जमीन ली गयी है. बिना उनकी सहमति व जानकारी के सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है. विभाग रैयतों को मुआवजा दे.

मुखिया ने लगाया अनियमितता का आरोप :

इधर, मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो सदीक अंसारी ने सड़क निर्माण में अनियमितता और मनमानी का आरोप लगाया है. कहा है कि उक्त सड़क का निर्माण किस विभाग और कौन संवेदक करा रहा है, इसका बोर्ड लगाकर सार्वजनिक नहीं किया गया है. प्राक्कलन व पूरा करने की समयावधि की भी जानकारी नहीं दी गयी है. संवेदक ने स्थानीय मजदूरों को काम पर नहीं लगाया है, जबकि स्थानीय लोगों की जमीन सड़क में जा रही है. उन्होंने उपायुक्त से मामले को संज्ञान में लेते हुए बोर्ड लगवाने के लिए संवेदक काे निर्देश देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola