Giridih News :शिक्षा से ही समाज को नयी दिशा मिलती है : हफीजुल हसन

Updated at : 13 Feb 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :शिक्षा से ही समाज को नयी दिशा मिलती है : हफीजुल हसन

Giridih News :बगोदर प्रखंड के खरखरो रोड में जामिया उम्मे कुलसुम मदरसा में दसवीं के छात्र-छात्राओं को गुरुवार को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. मुख्य अतिथि राज्य के अल्पसंख्यक व कल्याण मंत्री हफीजुल हसन थे.

विज्ञापन

जामिया उम्मे कुलसुम मदरसा में विदाई समारोह बगोदर प्रखंड के खरखरो रोड में जामिया उम्मे कुलसुम मदरसा में दसवीं के छात्र-छात्राओं को गुरुवार को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. मुख्य अतिथि राज्य के अल्पसंख्यक व कल्याण मंत्री हफीजुल हसन थे. मंत्री का मदरसा के प्रधानाध्यापक मौलाना सगीर अहमद ने बुके और माला पहनाकर स्वागत किया. मदरसे के बच्चों ने भी मंत्री का स्वागत किया. छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाया. बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया. समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा एक बड़ा हथियार है, जो समाज में बदलाव लाती है. शिक्षा से ही समाज को नयी दिशा मिलती है. उन्होंने कहा कि हमें अच्छी तालीम ही हमें अच्छे मुकाम तक पहुंचाती है. उन्होंने खासकर अपने समाज के लोगों को लड़कियों को तालिम देने पर बल दिया. कहा कि हमें स्कूली शिक्षा के अलावा खेलकूद को बढ़ावा देना चाहिए. उन्होंने मदरसे के शिक्षकों को मोबाइल के हो रहे गलत उपयोग को रोकने में बच्चियों को अच्छे-बुरे की पहचान की तालीम देने को कहा. इस दौरान विदा हो रहे छात्र-छात्राओं के उपहार देकर सम्मानित किया. मौके पर मदरसा के पूर्व मुखिया अख्तर अंसारी, युनूस अंसारी, असलम अंसारी, कारी बरकत, हासिम अख्तर, मुख्तार अंसारी, फारूक अंसारी, त्रिभुवन मंडल, साकिर अंसारी, मो अमजद, शहादत अंसारी के अलावा शिक्षक सरफराज अहमद, अजय कुमार, अब्दुल जलील, अनवर अंसारी, समीर अंसारी, शिक्षिका शाहनवाज खातून, अफसाना खातून, फरहीन खातून, मुस्कान खातून, जमजम परवीन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola