Giridih News :टोटो-बाइक की टक्कर में एक की मौत, आठ घायल

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 12:09 AM

विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पर झलकडीहा के पास शनिवार को देर रात टोटो और बाइक में टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार डाकबंगला निवासी रोहित पोद्दार (35) की मौत हो गयी. वहीं, नेपाल पंडित की स्थिति गंभीर है.

विज्ञापन

टोटो में बैठे सोनबाद गांव के सात लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये. बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने रोहित पोद्दार की मौत की पुष्टि कर दी. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. टोटो में सवार धनबाद निवासी संजय कुमार, उसकी पत्नी उमा देवी, पुत्री मानवी कुमारी, सास सोनबाद निवासी काली देवी के अलावा लक्ष्मी कुमारी और निशा कुमारी भी घायल हुई हैं. संजय धनबाद से अपने ससुराल सोनबाद आया था. वह टोटो में सवार होकर शनिवार को इलाज के लिए देवघर एम्स गये थे. बाइक सवार युवक बेंगाबाद से वापस अपने घर डाकबंगला लौट रहे थे. इसी दौरान टक्कर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola