Giridih News :तालाब में गिरने से एक की मौत
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 11:49 PM
Giridih News : गावां में पत्नी की मौत के पांचवें दिन तालाब में फिसलकर गिरने से पति की भी मौत हो गयी. गावां बाजार निवासी मदन राम शनिवार की अहले सुबह शौच के लिए गया था. इसी दौरान नौकी आहार तालाब में गिरने से मौत हो गयी.
शौच के बाद पानी छूने के लिए वह जैसे ही नीचे उतरा, अचानक वह मुंह के बल पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है. बता दें कि उनकी पत्नी रेणु देवी का भी 13 जनवरी को निधन हो गया था. वह ब्लॉक मोड़ आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका थी. इधर पांच दिनों के अंदर पति का निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर है. जिप सदस्य पवन चौधरी, मुखिया कन्हाई राम, रंजीत राम, फंटूस खान, अनिल राम समेत अन्य मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










