Giridih News :धनवार नगर पंचायत : पहले दिन अध्यक्ष के लिए नौ पर्चा खरीदे
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 10:55 PM
Giridih News :धनवार नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के पहले दिन चुनावी माहौल गर्म रहा. गुरुवार को प्रथम दिन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे.
इनमें सुनीता गुप्ता, मंजू देवी, सुबोध साव, नंदलाल साव सुरेश प्रसाद साह, रॉबिन कुमार, विनय कुमार संथालिया, पवन कुमार तथा राजेश कुमार शामिल हैं. वार्ड पार्षद पद के लिए 15 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर सुनील कुमार प्रजापति ने अभ्यर्थियों को बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के दिन नया बचत खाता खोलकर उसकी छायाप्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी. ऐसा नहीं होने पर नामांकन पत्र अमान्य हो जाएगा.
इनकी रही उपस्थित
िनामांकन प्रक्रिया के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जमुआ सीओ नरेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार सूर्या सहित विनय कुमार, प्रभात रंजन राय, पंकज कुमार, सहायक आचार्य रवींद्र कुमार, मोतीलाल वर्मा, अब्दुल मुस्तफा, सुरेंद्र तुरी, शंकर राम, मनीष पंडित समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










