ePaper

Giridih News :मां की ममता और वात्सल्य अतुलनीय : आचार्य कन्हैयालाल

Updated at : 08 Mar 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :मां की ममता और वात्सल्य अतुलनीय : आचार्य कन्हैयालाल

Giridih News : हीरोडीह थाना क्षेत्र के भंडारो में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में प्रख्यात कथावाचक आचार्य कन्हैयालाल द्विवेदी का संगीतमय प्रवचन सुनने तथा अयोध्या से आयी रामलीला टीम का भावपूर्ण मंचन देखने के लिए आसपास के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

आचार्य द्विवेदी ने कहा कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है, पर माता कभी कुमाता नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि मां की ममता, स्नेह और वात्सल्य का कोई मोल नहीं है. जीवन की शुरुआत भी मां के आंचल की छांव में ही होती है और वही मनुष्य को संस्कार देती है. उन्होंने श्रद्धालुओं से भक्ति, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

आयोजन में ये हैं सक्रिय

महायज्ञ के आयोजन में पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, शिवशंकर महतो, नारायण साव, सिकंदर विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, दिनेश वर्मा, गजानन वर्मा, प्रयाग विश्वकर्मा, सच्चिदानंद वर्मा, काली महतो, कुलदीप शरण आदि सक्रियहैं. संचालन विवेक राज कर रहे हैं. अयोध्या की रामलीला मंडली के कलाकारों का अभिनय देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. यज्ञाचार्य शिवनंदन पांडेय, पुरोहित सतीश पांडेय एवं मुख्य यजमान महेंद्र वर्मा हैं.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola