Giridih News :डालसा का प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :डालसा का प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम

Giridih News :जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से वर्चुअल मीट सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस वर्चुअल मीट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार मार्तंड प्रताप मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर 90 दिवसीय इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करना है.

विज्ञापन

जरूरतमंद लोगों को अधिकाधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इसकी जरूरत है. इस वर्चुअल मीट में डालसा सचिव सफदर अली नैयर भी उपस्थित थे. सचिव ने बताया कि 27 जुलाई, 2026 तक तीन चरणों में जिले के सभी प्रखंडों में पीएलवी, बालश्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. सचिव ने पीएलवी जागरूकता कार्यक्रम के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया.

इनकी रही

उपस्थिति

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सभी विद्वान अधिवक्ता, पीएलबी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार, शालिनी प्रिया, सुनील कुमार एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित थे. लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सभी अधिवक्ता, पीएलवी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार, शालिनी प्रिया, सुनील कुमार एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola