Giridih News :गिरिडीह के मजदूरों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे : विनोद सिंह

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :गिरिडीह के मजदूरों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे : विनोद सिंह

Giridih News :सदर प्रखंड के चतरो में असंगठित मजदूर मोर्चा एवं भाकपा माले ने मजदूर दिवस के अवसर पर आम सभा आयोजित की. माले के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को भारत में लागू कर रही है. चार लेबर कोड लाकर मजदूर का हक मार रही है.

विज्ञापन

सदर प्रखंड के चतरो में असंगठित मजदूर मोर्चा एवं भाकपा माले ने मजदूर दिवस के अवसर पर आम सभा आयोजित की. माले के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को भारत में लागू कर रही है. चार लेबर कोड लाकर मजदूर का हक मार रही है. पहले मजदूर आठ घंटे काम करते थे. अब 12 घंटा काम करवाया जा रहा है. कहा कि गिरिडीह की तमाम फैक्ट्रियों में मजदूरों के साथ ज्यादती हो रही है. कहा कि गिरिडीह के मजदूरों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे.

प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान पर बल

पूर्व विधायक श्री सिंह ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि प्रवासी मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. विदेश में हादसे का शिकार हो गये प्रवासी मजदूरों के परिवार को कोई सुविधा नहीं मिलती है. गिरिडीह के मजदूर न्यूनतम मजदूरी तक से वंचित हैं. प्रदूषण से लोगों का जीवन बर्बाद हो रहा है. धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि फैक्ट्री मजदूरों व मनरेगा मजदूरों को हक नहीं मिल रहा है. कहा कि जल, जंगल और जमीन बचाने का संघर्ष करने वालों पर झूठा मुकदमा किया जाता है.

इनकी थी सहभागिता

इस दौरान असंगठित मजदूर मोर्चा के महामंत्री निताय महतो, केंद्रीय सचिव कन्हाई पांडेय, माले के पूरन महतो, जिला सचिव अशोक पासवान, उस्मान अंसारी, राजेश सिन्हा, किशोर राय, मसूदन कोल, अजीत राय, हुबलाल राय आदि ने भी सभा को संबोधित किया. मौके पर रामलाल मुर्मू, सलामत अंसारी, दीपक गोस्वामी, अखिलेश राज, हुबलाल राय, नवीन पांडेय, लखन कोल, भीम कोल, रामबाबू मुर्मू, पवन यादव, लखन कोल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola