Giridih News :मोदी समाज सेवा समिति ने जेपीएससी में चयनित रंजन को किया सम्मानित

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बिरनी प्रखंड के पलोंजिया मोदी विवाह भवन में मोदी समाज सेवा समिति बिरनी ने रविवार को कार्यक्रम आयोजित जेपीएससी में सफल रंजन कुमार को सम्मानित किया. उद्घाटन झारखंड प्रदेश बरनवाल व वैश्य महासभा महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सुमन, प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर मोदी, मोदी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश मोदी, उपाध्यक्ष रणबीर मोदी, सचिव सुरेंद्र मोदी व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज कुमार मोदी ने किया. समाज के पुरोधा महाराज अहिबरन जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.

विज्ञापन

समारोह के दौरान अतिथियों ने जेपीएससी में सफल रंजन कुमार को मोमेंटो, शॉल, डायरी, कलम, बुके व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया. परमेश्वर मोदी ने कहा कि जेपीएससी में चयन होना बड़ी है. इससे समाज के लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. हमारा समाज हर दृष्टिकोण से मजबूत रहने के बावजूद है. इसके बाद भी लोग समाज को समय नहीं देते हैं, जो चिंता का विषय है. कहा कि समाज के लोग मासिक बैठक कर योजना बनाकर समाज के बीच कार्य करें.

एकजुट रहें और समाज को आगे बढ़ायें : सुषमा सुमन

सुषमा सुमन ने कहा कि रंजन का जेपीएससी में सफलता समाज के लिए गौरव की बात है, जिन्होंने अपने माता-पिता के सहयोग और मेहनत के बल पर सफलता पायी है. ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का हौसला बढ़ता है. हमारे समाज के लोग पहले खेती-किसानी व व्यवसाय कर गुजारा कर रहे थे, लेकिन आज समाज के लोग अपना पेट को काटकर बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं. बच्चे भी उच्च पदों पर आसीन होकर समाज को गौरवान्वित कर रहे हैं.आशा है कि इसी तरह समाज एकजुट रहे और आगे बढ़ें. बच्चों को संस्कार के साथ-साथ धर्म से जोड़कर रखें. कार्यक्रम में योगाचार्य प्रदीप सुमन सुनीता बरनवाल, मनोज बरनवाल, विकास कुमार, विजय मोदी, बीरेंद्र मोदी, छोटू मोदी, महेश मोदी, अविनाश कुमार, बिनीत कुमार, संजीत मोदी, पंकज बरनवाल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola