ePaper

Giridih News: पीरटांड़ में विधायक ने किया चार सड़कों का शिलान्यास

Updated at : 24 Sep 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: पीरटांड़ में विधायक ने किया चार सड़कों का शिलान्यास

Giridih News: विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने भारती चलकरी पंचायत के कोंझिया एवं महुआटांड़ में सड़कों का शिलान्यास किया. इसके बाद चिरकी पंचायत के खेलवाडीह एवं सुग्गा सड़क का शिलान्यास किया गया. बताया गया कि खेलवाडीह से चलकरी पंचायत को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण की मांग वर्षों से लोग कर रहे थे.

विज्ञापन

पीरटांड़ प्रखंड की विभिन्न पंचायत में अब तक 80 से अधिक सड़कों का शिलान्यास किया जा चुका है. मंगलवार को गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने भारती चलकरी एवं चिरकी पंचायत में चार सड़कों का शिलान्यास किया गया. विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने भारती चलकरी पंचायत के कोंझिया एवं महुआटांड़ में सड़कों का शिलान्यास किया. इसके बाद चिरकी पंचायत के खेलवाडीह एवं सुग्गा सड़क का शिलान्यास किया गया. बताया गया कि खेलवाडीह से चलकरी पंचायत को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण की मांग वर्षों से लोग कर रहे थे. लेकिन निर्माण कार्य की स्वीकृति नहीं मिल सकी थी. विधायक श्री सोनू की पहल के बाद इस सड़क का शिलान्यास किया गया. अब इस सड़क के निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी. विधायक श्री सोनू ने कहा कि पीरटांड़ में विकास दिखने लगा है. जहां लोग पैदल जाने से कतराते थे. वहां भी अब सरपट गाड़ियां दौड़ रही हैं. सड़क, पुल, शिक्षा आदि क्षेत्रों में लगातार कार्य हो रहे हैं. अब पीरटांड़ के सुदूर गांवों में भी विकास ने रफ्तार पकड़ ली है. मौके पर प्रमुख सविता टुडू, महावीर मुर्मू, सोमरा हेंब्रम, नीलकंठ महतो, ताज, प्रसादी महतो, बाबूराम सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola