Giridih News: पश्चिम बंगाल से भटककर नाबालिग पहुंची बेंगाबाद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 11:57 PM

विज्ञापन

Giridih News: गुरुवार की रात बच्ची को अकेली सड़क पर घूमते देख महुआर गांव का मो सम्शुद्दीन उसे अपने घर ले गया और थाना को इसकी सूचना दी. बेंगाबाद पुलिस की मदद से शनिवार को बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. बताया जाता है कि नुरेसा गुरुवार की रात को नावासरी टोल प्लाजा के समीप भटक रही थी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर की 15 वर्षीय नाबालिग नुरेसा भटककर बेंगाबाद पहुंच गयी. गुरुवार की रात बच्ची को अकेली सड़क पर घूमते देख महुआर गांव का मो सम्शुद्दीन उसे अपने घर ले गया और थाना को इसकी सूचना दी. बेंगाबाद पुलिस की मदद से शनिवार को बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. बताया जाता है कि नुरेसा गुरुवार की रात को नावासरी टोल प्लाजा के समीप भटक रही थी. पूछताछ में बच्ची ज्यादा कुछ बता नहीं पायी. इसके बाद शुक्रवार को बच्ची को बेंगाबाद थाना लाया गया. पुलिस ने गिरिडीह चाइल्ड लाइन से संपर्क स्थापित किया. शनिवार की सुबह चाइल्ड लाइन की टीम बेंगाबाद थाना पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को अपने साथ गिरिडीह ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola