Giridih News :झारखंड आंदोलन कारियों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :प्रखंड के पंदनिया स्थित एक निजी स्कूल परिसर में रविवार को झारखंड आंदोलन कारियों की बैठक हुई. इसमें झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकार व सम्मान पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

प्रखंड के पंदनिया स्थित एक निजी स्कूल परिसर में रविवार को झारखंड आंदोलन कारियों की बैठक हुई. इसमें झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकार व सम्मान पर चर्चा की गयी. झारखंड सहयोगी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो मुस्तफा अंसारी ने कहा कि अलग राज्य आंदोलन में गुरुजी शिबू सोरेन के निर्देश पर शामिल हो गये. लेकिन, गिरिडीह के आंदोलनकारियों को अधिकार व सम्मान से वंचित हैं. दूसरे जिले में झारखंड के चिह्नित आंदोलन कारियों को प्रमाणपत्र के साथ पेंशन भी मिल रही, लेकिन गिरिडीह जिले के तीन हजार आंदोलनकारियों को इससे वंचित रखा गया है. कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी मांग रखेंगा. इसके बाद भी राज्य सरकार ने गंभीरता नहीं दिखायी, तो वह आंदोलन करने पर बाध्य होगें. मौके पर मो अशद अंसारी, देवीश्वर मुर्मू , शिवलाल हांसदा, छत्रधारी सिंह, सनातन बास्के, बालदेव कोल्ह, लालदेव यादव, बालदेव प्रसाद वर्मा,मो. असलम अंसारी, मो सनाउल्लाह, अब्दुल समद, नईम अंसारी, मिठू मंडल,शिवाजी मुर्मू, रवींद्र वर्मा, सुखदेव हांसदा, लोबा राम मांझी, छत्रधारी सिंह, अमित यादव, रामेश्वर सोरेन, नारायण राणा, मिन्हाज अंसारी, रफीक अंसारी, इम्तियाज अंसारी, भिखारी राणा,सरजु वर्मा, अब्दुल गफ्फार, सीतो महतो, छत्रधारी सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola