Giridih News :ग्रामीणों ने भूमि संरक्षण विभाग पर लगाया मनमानी का आरोप
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Mar 2026 9:59 PM
Giridih News : विकास योजनाओं में लापरवाही और गलत चयन का लेकर ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन सौंपा है. नईटांड़ के ग्रामीणों ने कहा है कि परकुलेशन टैंक बनाये जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है.
ग्रामीण शंकर राय, दयानंद राय, विकास कुमार राय व पवन राय ने कहा है कि नईटांड़ गांव में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा स्वीकृत एक परकुलेशन टैंक (जल संचयन टैंक) का निर्माण कथित तौर पर सरकारी सर्वे रोड के पर ही करवा दिया गया. इसके कारण ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य रास्ता ही बंद हो गया है. क्या है पूरा मामला : ग्रामीणों ने सीओ को सौंपे गये पत्र के कहा है कि नईटांड़ गांव में भूमि संरक्षण विभाग गिरिडीह ने एक परकुलेशन टैंक की स्वीकृति दी थी. इस टैंक का निर्माण गांव के पुराने सरकारी गैरमजरुआ तालाब और नईटांड़ से कोकरची जानेवाली सरकारी सर्वे सड़क को बाधित करते हुए किया गया है. सड़क पर टैंक बनने से आवाजाही बाधित हो गयी है, क्योंकि कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बचा है. सड़क पर किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की गयी है.
क्या कहते हैं सीओ : जमुआ के सीओ नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि आवेदन सोमवार को मिला है. जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जायेगी. सरकारी जमीन का यदि कोई आम ग्रामीण अतिक्रमण करता हो, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










