गिरिडीह में निर्माणाधीन टंकी से गिरने के कारण मजदूर की मौत

Updated at : 20 Mar 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह में निर्माणाधीन टंकी से गिरने के कारण मजदूर की मौत

सुभेश्वर पंडित टंकी के ऊपर चढ़ कर कार्य कर रहा था, इस दौरान वह अचानक टंकी से नीचे गिर गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों उसे तत्काल इलाज के लिए गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया.

विज्ञापन

गिरिडीह में बुधवार सुबह निर्माणाधीन टंकी से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदी-सरहच्चा निवासी सुभेश्वर पंडित (45) के रूप में की गयी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुभेश्वर पंडित सदर प्रखंड के पुरनानगर में जल नल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है.

बुधवार को सुभेश्वर पंडित टंकी के ऊपर चढ़ कर कार्य कर रहा था, इस दौरान वह अचानक टंकी से नीचे गिर गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों व परिजनों ने उसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया.

इसके बाद परिजन सुभेश्वर को इलाज कराने के लिए नवजीवन नर्सिंग होम लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजन शव को लेकर वापस चल गये. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

आश्रित को आठ लाख रुपये मुआवजा दिया गया है. संवेदक पांच वर्ष तक मेंटेनेंस का काम करेगा. यह प्रयास किया जायेगा कि यह कार्य शुभेश्वर पंडित के पुत्र की देखरेख में हो.

मुकेश कुमार मंडल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

Also Read : गिरिडीह में जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस कर रही पूछताछ, मिनी ट्रक जब्त

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola