Jharkhand News: 12 साल पहले पति को छोड़कर भाग गयी थी पत्नी, वापस लौटने के बाद बेटे संग मिलकर की हत्या
बिहार के मजदूर की हैदराबाद में हत्या( सांकेतिक फोटो)
Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में एक पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है. 12 साल पहले वह उसे छोड़कर भाग गयी थी.
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव में पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. मृतक दीनानाथ मंडल के भाई ने बगोदर थाना में आवेदन देकर अपने भतीजा और भाभी पर हत्या करने का आरोप लगाया है. थाना में दिये आवेदन में मृतक के भाई जीवाधन मंडल ने कहा है कि मृतक दीनानाथ मंडल (55) की पत्नी देवंती देवी 12 साल पहले किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भागकर शादी कर ली थी. वह उसके साथ ही रह रही थी.
डेढ़ माह पहले लौटी थी देवंती देवी
डेढ़ माह पहले देवंती देवी घर लौटी और फिर से दीनानाथ मंडल के साथ रहने लगी थी. बीते दो दिनों से दोनों के बीच कुछ विवाद चल रहा था. विवाद बढ़ता गया और शुक्रवार को घर में आरोपी देवंती देवी ने अपने छोटे बेटे दीपक कुमार के साथ मिलकर दीनानाथ मंडल के साथ मारपीट की. इसी दौरान गला दबाकर दोनों ने दीनानाथ की हत्या कर दी और घर से फरार हो गये. मृतक के भाई ने बताया कि शनिवार की सुबह दीनानाथ मंडल की मां घर पहुंची तो देखा कि दीनानाथ मंडल का शव बेड पर पड़ा हुआ है. इसके बाद वह हो-हल्ला करने लगी.
दो दिन पहले पति पत्नी के बीच हुआ था विवाद
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बगोदर पुलिस को दी. पुलिस ने दीनानाथ का शव उसके घर से बरामद किया. घटना को लेकर आस-पड़ोस के लोगों से जानकारी ली. लोगों ने भी पुलिस को दो दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की बात बतायी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया.
बस पड़ाव के पास से दोनों फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
घटना के बाद बगोदर पुलिस ने छापामारी कर बगोदर बस पड़ाव से पत्नी देवंती देवी और उसका बेटा दीपक कुमार को हिरासत में लिया. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि हत्या किन कारणों से की गयी है. इसकी जांच की जा रही है़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के तरीके का खुलासा होगा. माले नेता रामचंद्र मंडल ने कहा कि पुलिस जांच कर दोषी को सजा दिलाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










