Jharkhand News: साहिबगंज में शादी समारोह से लौट रहे परिवार के साथ हथियार के बल पर छिनतई, कई लोगों को पीटा
Jharkhand News : साहिबगंज के राजमहल में एक शादी समारोह से लौटने के दौरान अपराधियों ने एक परिवार के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की है.
दिनेश उपाध्याय, साहिबगंज: साहिबगंज के राजमहल में शनिवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार के साथ अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित परिजनों ने बताया कि कुल चार मोबाइल, 15 हजार रुपये नगद, महिला के कान के जेवर लेकर वे फरार हो गये. कुल तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.
साहिबगंज से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे वापस
जानकारी के मुताबिक राजमहल थाना क्षेत्र के कासिम बाजार निवासी मो सईक, एजाज अहमद उर्फ लिटोन और रिंकू शेख अपने परिवार की महिलाओं के साथ टोटो में सवार होकर साहिबगंज से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इस बीच वे जैसे ही सकरीगली महाराजपुर के पास पहुंचे तीन बाइक सवार लोगों ने लिफ्ट मांग ली. जब उनसे गाड़ी में महिला होने की बात कही गयी तो वे मारपीट करने लगे. उनमें से एक ने अपने हथियार के बड से लोगों पर हमला कर दिया. जिसमें कई लोगों हल्की चोट लगी.
नगद रुपये समेत कई सामान लेकर फरार
पीड़ित परिजनों ने आगे बताया कि उन लोगों ने हथियार के बल पर चार मोबाइल, 15 हजार नगद और महिला के कान के जेवर छीनकर फरार हो गये. घटना के बाद से वे सभी सहमे हुए हैं. वहीं, इस संबंध में राजमहल थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि हमें वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. अगर परिजन आवेदन देते हैं तो इस मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.
Also Read: साहिबगंज का CRPF जवान छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जंगल में हुआ शहीद, वज्रपात से हुई मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










