Giridih News :झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन का जनता दरबार

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन ने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में शनिवार को जनता दरबार लगाया. इसमें योजनाओं से संबंधित आवेदन लिया गया. आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपा जायेगा.

विज्ञापन

झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन ने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में शनिवार को जनता दरबार लगाया. इसमें मनरेगा में काम मांगने के 45, बिजली से संबंधित दो, जॉब कार्ड के लिए आठ व जमीन से संबंधित एक आवेदन आये. यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने बताया कि संबंधित विभागों को आवेदन सौंपकर समाधान का प्रयास किया जायेगा. यूनियन प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को जनता दरबार लगायेगी. मौके पर यूनियन के भगतू रविदास, रविंद्र कुमार, नुनूचंद महतो, राजेंद्र यादव, घनश्याम सिंह, छोटन विश्वकर्मा, नकुल महतो, अमृत रविदास, भुनेश्वर महतो, दीपक जैन, भिखारी ठाकुर, शंकर महतो, प्रदीप महतो, रूख्सार अली, सुरेश सिंह, समीना खातून, अमीषा खातून, आयशा परवीन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola