Giridih News :बिहार की सीमा से जावा महुआ व देसी शराब जब्त

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के बरमसिया व अलखडीहा गांव से सटे इलाके में उत्पाद विभाग के द्वारा गावां थाना पुलिस के सहयोग से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. ड्रोन कैमरे की मदद से चलाये गये छापेमारी अभियान में विभाग व प्रशासन को भारी सफलता मिली.

विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम जब पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंची तो उन्हें आते देख अवैध धंधेबाज जंगल का लाभ उठाकर भाग खड़े हुये. विभाग की टीम अवैध शराब चुलाई स्थल को देख दंग रह गयी. वहां झोंपड़ी बनाकर व तिरपाल लगाकर काफी ड्रामों में महुआ को तैयार होने के लिए रखा गया था.

बड़ी भट्ठियों में बनायी जाती थी शराब

वहीं बड़ी भट्ठियों में जंगल की लकड़ियों को झोंककर शराब बनायी जा रही थी. टीम के द्वारा छापामारी के दौरान 7400 किलोग्राम जावा महुआ व 1470 लीटर शराब को जब्त करते हुए शराब बनानेवाले उपकरण व भट्टी को नष्ट कर दिया गया. मामले में अवैध शराब चुलाई करनेवाले कारोबारी गुड्डू साव, कृष्ण साव एवं पंचु ठाकूर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग गिरिडीह के अवर निरीक्षक रवि रंजन कर रहे थे. इस अभियान में बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां उत्पाद थाना के मध निषेध निरीक्षक रामेश्वर टुडू, अवर निरीक्षक पंकज उदास, सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार, ड्रोन प्रभारी जितेंद्र कुमार, गावां थाना के अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह के अलावा सशस्त्र बल एवं गृह रक्षक के जवान शामिल थे.

बिहार भेजी जाती है शराब

दुर्गा पूजा से पूर्व भी उक्त इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ व शराब की बरामदगी हुई थी. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सुदूर क्षेत्रों में इस प्रकार की कई भट्ठियों का संचालन किया जाता है, जिसमें काफी मात्रा में शराब की चुलाई प्रतिदिन की जाती है. यहां तैयार हुई शराब को स्थानीय होटलों व ढाबों के अलावा जंगली रास्ते से बिहार भेजा जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन