Giridih News: नाइजर में भारत के राजदूत ने सैन्य नेता व राज्य प्रमुख से की मुलाकात

Updated at : 12 May 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: नाइजर में भारत के राजदूत ने सैन्य नेता व राज्य प्रमुख से की मुलाकात

Giridih News: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में आतंकियों द्वारा बंधक बनाये गये बगोदर के पांच प्रवासी मजदूरों का 17वें दिन भी कोई अता-पता नहीं चला. स्थानीय प्रशासन से भी परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. इससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ रही है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सामने आयी है कि नाइजर से मजदूरों को वापस लाने की दिशा में वहां की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. पांचों फंसे झारखंड के मजदूरों को वापस लाने को ले एक महत्वपूर्ण बैठक सरकार व सैनिकों के बीच हुई है. इधर, भारत के राजदूत सीताराम मीणा ने अब्दु रहमाने तियानी नाइजर गणराज्य के वर्तमान सैन्य नेता और राज्य प्रमुख से मुलाकात की. बता दें कि पश्चिम नाइजर के सकोरा में आतंकियों और सैन्य बलों के बीच कैंप में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो के चार मजदूर चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू कुमार, संजय कुमार और मुंडरो का एक मजदूर उत्तम महतो को अगवा कर ले गये. इससे परिजन परेशान हैं. इधर, मजदूरों की रिहाई को लेकर नाइजर सेना और भारत सरकार मजदूरों को सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola