Giridih News :मां मथुरासिनी की जयकारे से गूंज उठा राजधनवार

Updated at : 11 Mar 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :मां मथुरासिनी की जयकारे से गूंज उठा राजधनवार

Giridih News :मां मथुरासिनी पूजा को लेकर माहुरी मंडल राजधनवार ने बुधवार को ढोल-नगाड़े व गाजे -बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा में शामिल समाज की महिला-पुरुष व बच्चे पूरे उत्साह के साथ माता का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे.

विज्ञापन

कलश यात्रा राजधनवार तोड़ो राम धर्मशाला प्रांगण से निकलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए राजघाट राजा नदी पहुंची, जहां पंडितों ने विधि-विधान से कलशों में जल भरवाया. कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालु पुन: आयोजस्थल पर पहुंचे, जहां इसे स्थापित किया गया. इसके बाद मां मथुरासिनी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू की गयी. कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष व बच्चे शामिल थे.

चंदौरी में निकाली गयी शोभा यात्रा

तिसरी के चंदौरी में बुधवार को माहुरी वैश्य मंडल व माहुरी नवयुवक समिति ने दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजा के पहले दिन धूमधाम से शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा ने माहुरी समाज के धर्मशाला परिसर से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण किया. पूरे क्षेत्र जय मां मथुरासिनी, जय श्रीराम समेत अन्य जयकारों से भक्तिमय हो गया. पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया. शोभायात्रा में पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव अनंत किशोर गुप्ता, नवयुवक समिति के अध्यक्ष नितेश कुमार के अलावा रूपेश कुमार, गौतम कुमार, हिमांशु कुमार, प्रतीक कुमार, हर्ष कुमार, महिला समिति की अध्यक्ष विजयंत कपिस्वे, नीलू देवी समेत माहुरी समाज के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola