राज्यसभा चुनाव: सम्राट के आवास पर NDA नेताओं ने बनाई रणनीति, JDU नेता बोले- विपक्ष के 12 MLA हमारे संपर्क में
सम्राट के आवास के बाहर की तस्वीर
Rajya Sabha Election 2026: पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए की अहम बैठक हुई. बैठक में सभी पांच उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी गणित और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए (NDA) की एक महत्वपूर्ण बैठक पटना में आयोजित की गई. यह बैठक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर हुई. बैठक में एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई गई.
बैठक में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता शामिल हुए. नेताओं ने चुनावी गणित पर विस्तार से चर्चा की और पांचवें उम्मीदवार की जीत को लेकर खास मंथन किया.
चार सीटों पर मजबूत स्थिति, पांचवीं पर रणनीति
सूत्रों के अनुसार एनडीए की चार सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है. लेकिन पांचवें उम्मीदवार की जीत के लिए अतिरिक्त वोटों की जरूरत है. इसी कारण बैठक में इस सीट को लेकर खास रणनीति बनाई गई. नेताओं ने यह भी चर्चा की कि पांचवें उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए जरूरी वोट कैसे जुटाए जाएं. बताया जा रहा है कि इसके लिए करीब तीन अतिरिक्त वोटों की जरूरत पड़ सकती है.
एनडीए नेताओं ने जताया भरोसा
बैठक के बाद एनडीए के कई नेताओं ने मीडिया से बातचीत में जीत का भरोसा जताया. मंत्री जमा खां ने कहा कि एआईएमआईएम और आरजेडी के बीच किसी समझौते की चर्चा चल रही है, लेकिन समय ही बताएगा कि कौन किसे वोट करेगा. उन्होंने दावा किया कि एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे.
वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विधायक स्नेहलता ने भी भरोसा जताया कि एनडीए पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा.
विपक्षी विधायकों के संपर्क में होने का दावा
मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया कि विपक्षी दलों के कई विधायक एनडीए के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि करीब 12 विधायक ऐसे हैं जो एनडीए के संपर्क में बताए जा रहे हैं. इसी तरह विधायक पंकज मिश्रा और रंजन कुमार ने भी कहा कि विपक्ष के कई विधायक एनडीए नेताओं से संपर्क में हैं.
सभी दलों के नेता रहे मौजूद
इस बैठक में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे. सभी ने एकजुटता दिखाते हुए पांचों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया. नेताओं का कहना है कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और सभी सहयोगी दल मिलकर अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










