Giridih News :जांच अभियान में 10 भारी वाहनों से वसूला गया 1.80 लाख रु जुर्माना

Giridih News :जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में बुधवार को जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के तहत मुख्य सड़कों एवं महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर भारी वाहनों की सघन जांच की गयी.
नियमों की अनदेखी करने वाले 10 भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख 80 हजार रु जुर्माना भी वसूला गया. इस दौरान विभागीय टीम ने ट्रक, डंपर, ट्रेलर सहित अन्य भारी वाहनों के कागजात की जांच की. मौके पर वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक कागजात की बारीकी से जांच की गयी.
हादसे को कम करने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना उद्देश्य : डीटीओ
डीटीओ संतोष कुमार ने कहा कि सड़क हादसे को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए इस प्रकार के जांच अभियान समय-समय पर चलाये जाते हैं. उन्होंने बताया कि कई बार भारी वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल लेकर चलते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. इसलिए ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष रूप से कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




