Neena Gupta ने 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर दिया मजेदार रिएक्शन
नीना गुप्ता प्रेग्नेंसी की अफवाहें, फोटो- इंस्टाग्राम
Neena Gupta ने 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी अफवाहों पर मजेदार रिएक्शन दिया. जानिए उन्होंने क्या कहा और कैसे उड़ी यह अफवाह.
Neena Gupta Pregnancy: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता को हैदराबाद में एक इवेंट में देखा गया, जो अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के रिसेप्शन का हिस्सा था. नीना के इवेंट में आने के बाद पैपराजी और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हुए. कुछ नेटिजन्स ने दावा किया कि उन्हें नीना का बेबी बंप दिख रहा है और उन्होंने प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ाईं. अब इन्हीं रूमर्स पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
Is Neena Gupta pregnant? pic.twitter.com/AlCeWzpvlG
— Sapna Madan (@sapnamadan) March 5, 2026
नीना गुप्ता ने प्रेगनेंसी की अफवाहों पर दिया मजेदार रिएक्शन
नीना गुप्ता ने साफ किया कि वह 66 साल की उम्र में किसी बच्चे की उम्मीद नहीं कर रही हैं. नीना ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “कोई ‘बधाई हो’ नहीं है. मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. सच तो यह है कि साड़ी का मटीरियल मोटा था, जिससे मैं इवेंट में भारी लग रही थी.” उन्होंने कहा कि वह इस तरह के अंदाजों को पसंद करती हैं, क्योंकि यह दिखाता है कि समाज धीरे-धीरे सोच में बदलाव कर रहा है.
नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ
नीना गुप्ता इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा अलग और खुलकर चर्चा में रही हैं. न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी पर्सनल चॉइसेस के लिए भी वह सुर्खियों में रहती हैं. 1980 के दशक में वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ उनके रिश्ते ने खूब ध्यान खींचा. इसके बाद नीना ने सिंगल मदर के रूप में अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया. उन्होंने समाज की आलोचना के बावजूद खुले तौर पर सिंगल मदरहुड को अपनाया और इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया.
साल 2008 में नीना गुप्ता ने दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की और अब वह एक स्टेबल लाइफ जी रही हैं.
नीना गुप्ता वर्क फ्रंट
नीना गुप्ता हाल ही में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आई थीं. फिल्म भले ही बॉक्स पर फ्लॉप रही हो, लेकिन नीना के ग्लैमर ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा.
यह भी पढ़ें: इस शुक्रवार OTT पर लगेगा साउथ फिल्मों और वेब सीरीज का मेला, पूरी लिस्ट एक जगह देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










